Tuesday, October 20th, 2026

ग्लैमरस एक्ट्रेस से सन्यासिन बन गई थीं तनुश्री दत्ता


फिल्म ह्यआशिक बनाया आपने  से बॉलीवुड में पहचान बनाने वाली हॉट एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता को भला कौन नहीं जानता। उनकी हॉटनेस पर लोग अभी भी फिदा हो जाते हैं। तनुश्री आज अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं। हाल ही में उन्होंने फैट से फिटकर बनकर लोगों को सरप्राइज किया है। मगर क्या आपको पता है इस गजब के ट्रांसफॉर्मेशन से पहले एक्ट्रेस बेहद मुश्किल दौर से गुजर रही थीं। वह इस कदर डिप्रेशन में चली गई थीं कि उन्होंने इससे उबरने के लिए सन्यासिन का जीवन तक अपना लिया था। उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको तनुश्री की जिंदगी से जुड़े कुछ ऐसे ही पलों के बारे में बताएंगे। तनुश्री दत्ता को बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस में से एक माना जाता है। इस बंगाली बाला की खूबसूरती के लोग आज भी कायल है। तभी तो तनुश्री ने साल 2003 में मिस इंडिया का खिताब जीता था। इसके बाद से वो लगातार मॉडलिंग में सक्रिय रहीं। उन्हें बॉलीवुड में फिल्म आशिक बनाया आपने से पहचान मिली। इसमें उन्होंने एक्टर इमरान हाश्मी के साथ स्क्रीन शेयर किया था। मगर बाद में उनकी कई मूवीज फ्लॉप हो गईं। इससे वो डिप्रेशन में आ गईं। वह अचानक फिल्म इंडस्ट्री से गायब हो गईं और आध्यात्म की राह पकड़ ली. इसके लिए वो लद्दाख गईं।

 

Source : Agency

पाठको की राय